Connect with us

Punjab

Punjab : पानी की टंकी पर चढ़ा सरपंच का बेटा, दी आत्महत्या की चेतावनी, जानें पूरा मामला

Published

on

पंजाब डैस्क : पंजाब में एक सरपंच के बेटे द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लांगियाना नवां का बताया जा रहा है, जहां पर सोसाइटी के चुनाव के कागजात न भरने देने पर सरपंच का बेटा गुस्से में आ गया तथा पानी की टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। टंकी पर चढ़ा शख्स सुखप्रीत सिंह है, जो कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उसके पिता भी सरपंच हैं। सुखप्रीत ने आरोप लगाया कि पार्टी के सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोसाइटी में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद आक्रोश में आकर उन्होंने उक्त कदम उठाया है। इस दौरान सुखप्रीत ने सोशल मीडिया में लाइव होकर सरेआम आत्महत्या की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कागज न भरने दिए गए तो वह आत्महत्या कर लेंगे, जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुखप्रीत को समझाया जा रहा है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National12 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab21 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान