Connect with us

Punjab

Punjab में पारा 37 डिग्री के पार, अगले हफ्ते के लिए गर्मी का अलर्ट जारी।

Published

on

पंजाब। Punjab में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक Punjab और हरियाणा के कुछ इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले 4 दिनों में राज्य के औसत तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में Punjab के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है, और यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि फरीदकोट में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात के समय गर्मी से राहत मिल रही है, क्योंकि रात का तापमान कम हो रहा है, जिससे सुबह, शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

गुरुवार को Punjab में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री अधिक था। इस प्रकार, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा हो गया।

पिछले कुछ दिनों से Punjab में न्यूनतम तापमान गिर रहा था, लेकिन बुधवार-गुरुवार की रात को तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि देखी गई। फिलहाल रात का तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक शुष्क मौसम की संभावना जताई है, लेकिन 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पंजाब में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी है। इससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

Punjab की बात करें तो यहां सबसे पहले राजस्थान की सीमा से लगे जिलों जैसे फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में लू का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे यह अन्य जिलों में भी फैलेगा।

पटियाला में तापमान सबसे अधिक है।

गुरुवार को पटियाला में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 34.6, पठानकोट का 32.6, बठिंडा का 35.2, फिरोजपुर का 31.2, फरीदकोट का 37.0 और जालंधर का 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। Punjab के पठानकोट में सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

जालंधर में रात सबसे ठंडी रही।

इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम पारा 15.3, लुधियाना में 14.4 (सामान्य से 0.7 डिग्री कम), पटियाला में 14.2 (सामान्य से 2.8 डिग्री कम), बठिंडा में 14.6 (1.9 डिग्री), जालंधर में 13.3, फरीदकोट में 1.43 डिग्री, फरीदकोट में 1.43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग