Connect with us

Punjab

Punjab कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को मिली स्वीकृति।

Published

on

पंजाब। Punjab कैबिनेट की हुई बैठक के दौरान लिए गए बड़े फैसलों के बारे कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा जानकारी दी गई। वित्त मंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

यात्रा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिसमें वातानुकूलित यात्रा, आरामदायक आवास और भोजन-पान की व्यवस्था आदि सुविधाएं शामिल होंगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को स्मृति-चिन्ह के रूप में उपहार भी दिया जाएगा। 50 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यात्रा के दौरान सत्संग और कीर्तन आदि धार्मिक गतिविधियां भी होंगी। यात्रा पूरी होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा और यात्रा मई में शुरू होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाबी लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, जिसके कारण वे तीर्थयात्रा पर जाना अपना सौभाग्य समझते हैं।

स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। इस योजना के तहत, आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी राज्य के ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे और विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह पायलट प्रोजेक्ट पहले राज्य के 80 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में शुरू होगा, और हर अधिकारी को पांच साल के लिए एक स्कूल सौंपा जाएगा, चाहे उनकी तैनाती किसी भी स्थान पर हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग