Connect with us

Punjab

Jalandhar जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

Published

on

Jalandhar पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। जालंधर वेस्ट चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सीट जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है, लेकिन जालंधर वेस्ट के मतदाता आज तय करेंगे कि वे किस पार्टी को चुनेंगे| इस चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को घोषित किये जायेंगे|

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट से आप विधायक शीतल अंगराल के इस्तीफे के कारण यह उपचुनाव हो रहा है| बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं, आम आदमी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे और पिछले चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत पर दांव लगाया है।

यह सीट इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी जालंधर वेस्ट में डेरा डाल दिया है। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने वोट डालने से पहले अपने पिता भगत चुन्नी लाल से लिया आशीर्वाद |

बतादें की मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं| जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 10.30 फीसदी वोटिंग हो चुकी है| जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डाॅ. हिमांशु अग्रवाल के मुताबिक मतदान का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा