Connect with us

Punjab

Jalandhar : अय्याशी की खातिर पत्नी से मांगता था पैसे, मना करने पर ……

Published

on

शराब पीने का आदी होने के कारण पत्नी को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने के आरोप में महिला पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में नवनीत कौर पुत्री बलबीर सिंह सुच्ची गांव जालंधर ने अपने पति प्रदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी होशियारपुर के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि उसकी शादी जनवरी 2018 को जालंधर में हुई थी। शादी से पहले ही एक-दूसरे को जानते थे। नवनीत कौर का ट्रैवल एजैंसी का अपना कारोबार है तथा नवनीत कौर की यह दूसरी शादी थी जिसके बारे में उसके ससुराल वालों को पता था। नवनीत कौर का पति वेंकुवर कम्युनिटी कालेज के लिए कंट्री मैनेजर के रूप में कार्यरत था। नवनीत कौर का अच्छा कारोबार होने के चलते उसका पति अपना काम छोड़ कर उसके ट्रैवल एजैंसी के काम में दखलअंदाजी करना शुरू हो गया, जिस कारण नवनीत कौर को काफी नुक्सान हुआ। उसका पति शराब पीने का आदी होने के कारण उसको मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करता रहता था।  उसके पति के उत्तराखंड में किसी लड़की के साथ नाजायज संबंध थे जिसके पता चलने पर उसके पति ने उससे माफी मांग कर मामले को खुर्द-बुर्द कर दिया। उसका पति बच्चा पैदा नहीं करना चाहता था जिसके कारण उसकी पत्नी ने आई.बी.एफ. के जरिए जुलाई 2021 को बच्चे को जन्म दिया।  उसकी पत्नी को लगा कि उसके पति का व्यवहार बच्चे होने पर बदल जाएगा लेकिन शराब का आदी होने के कारण उसके पति का व्यवहार उसके प्रति नहीं बदला।  अय्याशी के लिए पैसे न देने पर उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसे पुलिस को फोन करके बुलाना पड़ा। पुलिस के डर से उसका पति घर में पड़े लैपटॉप, नकदी और जरूरत का सामान लेकर फरार हो गया।  उक्त शिकायत की जांच के चलते महिला पुलिस थाने में प्रदीप सिंह, पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग