Connect with us

Punjab

Amritsar: Heritage पथ पर फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी, श्रद्धालु परिवार पर हमला

Published

on

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाले Heritage पथ पर फोटोग्राफरों की बढ़ती गुंडागर्दी ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और झगड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

घटना का विवरण:
नवांशहर से एक परिवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आया था। दर्शन के बाद, जब वे हेरिटेज पथ से वापस लौट रहे थे, तो उन्होंने झगड़ रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। इस पर युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि करीब पांच से सात युवक एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके इकलौते भाई को गंभीर चोटें आई हैं, उसकी उंगली तोड़ दी गई है, और सिर पर भी गहरी चोट लगी है।

पुलिस पर गंभीर आरोप:
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस प्रशासन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई और कहा, “हम गुरु के घर माथा टेकने आए थे, लेकिन हमारे साथ ये हादसा हो गया।”

पुलिस का बयान:
मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी संदीप ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि हेरिटेज पथ पर कुछ युवकों ने तीर्थयात्रियों के साथ मारपीट की है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National49 mins ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National2 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National2 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National2 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी