Connect with us

Punjab

गैस सेलेंडर डिलीवरी मैन को लुटेरों ने बनाया निशाना, 2 गिरफ्तार

Published

on

गांव फूलेवाल के समीप गैस सिलैंडरों की डिलीवरी देने के बाद वापस गांव लक्खन कलां मोटरसाइकिल रेहड़ी पर लौट रहे कारिंदे को मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने घेर लिया। 2 लुटेरों ने हाथ पकड़े और तीसरे लुटेरे ने जेब से डिलीवरी की 11 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित बलबोध कुमार उर्फ सोढी मूल निवासी बिहार हाल निवासी गांव पत्ती खिजरपुर लक्खन कलां ने बताया कि वह गुरदीप इंडियन ग्रामीण गैस एजेंसी में काम करता है। गैस सिलेंडरों की गांवों में डिलीवरी मोटरसाइकिल रेहड़ी पर देकर रुपए अपने मालिक के पास जमा करवा देता है। बीते दिन वह सिलैंडरों की डिलीवरी कर गांव फूलेवाल से गांव लक्खन कलां की तरफ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर जा रहा था। जब वह गांव फूलेवाल से करीब 500 मीटर आगे पहुंचा तो विक्की, विजय उर्फ ढोला व अरजिंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव लक्खन कला मोटरसाइकिल पर आए और उसकी मोटरसाइकिल रेहड़ी के आगे लगाकर उसे रोक लिया।

विजय व अरजिंदर सिंह ने उसके दोनों हाथों को पकड़ लिया और उसकी पेंट की जेब से डिलीवरी के 11 हजार रुपए व मोबाइल फोन निकाल कर फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया।

थाना सदर एस.एच.ओ. बलविंद्र सिंह जौड़ा ने बताया कि पुलिस ने गैस एजैंसी के करिंदे से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों विक्की व विजय को बिला कोठी के समीप से काबू कर लिया है जबकि आरोपी अरजिंदर सिंह उर्फ गोरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रुपए की नकदी व लूट की वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया है जोकि चोरी का है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग