Connect with us

Punjab

पंजाब में कल से घने कोहरे का अलर्ट:आदमपुर 3.0 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा, चंडीगढ़ का AQI 163

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। कल से घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग की तरफ से 14 तारीख तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है।

हिमाचल से लगते आदमपुर जिले में सबसे ठंडा रहा है। यहां तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ और राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि अभी तक भी AQI 100 से अधिक है।

न्यूनतम तापमान 6 से आठ डिग्री रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कल से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे मौसम प्रभावित होगा। आने वाले दिनों में राज्य में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

राज्य में पंजाब के दक्षिणी जिले बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब (मुक्तसर), फाजिल्का, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शेष सभी हिस्सों में तापमान 22 से 24 डिग्री रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जहां तक न्यूनतम तापमान की बात है, तो पूरे राज्य में 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

मंडी गोबिंदगढ़ और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

पंजाब और चंडीगढ़ के AQI में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अधिकतर जिलों में यह सौ के पार है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 130, जालंधर का AQI 138, खन्ना का AQI 139, लुधियाना का AQI 108, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 190, पटियाला का AQI 142 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ सेक्टर-22 का AQI 163, सेक्टर-25 का AQI 161 और सेक्टर-53 में 138 AQI दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग