Connect with us

Punjab

Punjab : चार दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद ,थाना सिटी का घेराव कर परिजन कर रहे धरना प्रदर्शन।

Published

on

मुक्तसर। गत 18 जून की रात से लापता चल रहे कोटली रोड स्थित महंतों वाली गली वासी करीब 32 वर्षीय अमन कटारिया का मंगलवार की शाम को चिबड़ांवाली गांव के पास स्थित नहर से शव बरामद हुआ। इस मामले में परिजन दो युवकों पर हत्या करने का संदेह जता रहे हैं। इस मामले में उन्होंने हत्या का केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर को थाना सिटी का घेराव कर धरना लगाया है।

थाने के गेट पर धरना देकर उन्होंने सड़क पर यातायात भी अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी सुरेश कटारिया, अमित कटारिया, कृष्ण सुखीजा पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अमन कटारिया मोबाइल रिपेयर का काम करता था। वह ऑनलाइन लाटरियां भी खेलता रहता था।

पिछले दिनों मलोट में एक युवक ने खुदकुशी कर ली तो एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे फोन कर कहने लगा कि खुदकुशी में उसका नाम आ रहा है। अमन का मृतक युवक से रुपयों का लेनदेन था। इस पर अमन ने उससे कहा था कि कोई बात नहीं वह रुपये दे देगा। अमन ने करीब ढाई लाख रुपये देने के लिए इकट्ठा किये , जो उसने 19 जून की सुबह देने थे। लेकिन 18 जून की रात को करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति के उसे दो फोन आए थे। वह अपने घर यह कहकर गया कि वह मोबाइल का सामान लेने जा रहा है, मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

अगले दिन परिजनों ने पुलिस के पास भी शिकायत की।अपने द्वारा की गई पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर रहा था। जबकि खुदकुशी मामले में उसका कोई नाम नहीं आ रहा था। बाद में उन्होंने यह बात पुलिस को भी बता दी थी। मंगलवार की शाम को अमन कटारिया का शव बरामद हो गया है। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान है। चोट के निशानों से स्पष्ट है कि उसकी हत्या करके शव नहर में फेंका गया। अमन की फोन पर अंतिम बार दो युवकों के साथ बातचीत हुई है। वे युवक पहले भी इस मामले में उसके साथ बातचीत करते रहते थे। पुलिस को यह नाम बता दिए गए हैं और कॉल डिटेल भी दे गई है, इसके बावजूद पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि वे इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी से लेकर डीएसपी को भी मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग