Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, येलो अलर्ट जारी

Published

on

Punjab और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद से इन क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दिन पंजाब का औसत तापमान 1.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.4 डिग्री बढ़ा, लेकिन मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क रहेगा। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर चक्रवात के रूप में नजर आ सकता है। इसके कारण 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

शिमला में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शिमला घूमने आए पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद शाम करीब 6:15 बजे शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। मॉल रोड और रिज पर लोगों ने लंबे समय बाद दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी का अनुभव किया।

उत्तर भारत में शीतलहर का असर
Punjab, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी शीतलहर का असर दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। गुलमर्ग राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे चला गया। जम्मू संभाग के जिलों में भी ठंड के साथ गलन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab34 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab57 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े