Connect with us

Punjab

CM Mann के अकेले Elections लड़ने को लेकर दिए बयान के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर बढ़ा असमंजस

Published

on

bhagwant mann

एक तरफ जहां भाजपा के खिलाफ विरोधी पार्टियों द्वारा नेश्नल लेवल पर लामबंद होने की कवायद पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के  नेताओं के सूर बिल्कुल अलग देखने को मिल रहें हैं । जिसके तहत नेता विपक्ष प्रताप बाजवा व पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग द्वारा आप के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लडने की संभावनाओं को लगातार खारिज किया जा है। इसी बीच CM Mann द्वारा आप के अकेले चुनाव लडने व जीतने में सक्ष्म होने संबंधी ब्यान देने के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर असमंजस बढ़ गया है। 

सीएम मान बुधवार को लुधियाना में गाजियाबाद तक फलाइट शुरू करने के मौके पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस व आप के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पुछे गए सवाल के जबाव में कहा कि यह समय आने पर ही साफ होगा कि कया स्थिति पैदा होती है।लेकिन साथ ही सीएम मान ने यह भी कहा कि आप को पंजाब में भारी जनादेश मिला है और दिलली में लगातार तीन बार सरकार बनाई है। जिससे साफ हो गया है कि आप के अकेले चुनाव लडने व जीतने में सक्ष्म है।इसका सुबुत यह है कि गुजरात में आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं और यह देश में सबसे कम समय में नेश्नल पार्टी बन गई है। जिसे राजस्थान, छतीसगढ, हरियाणा व मध्य प्रदेश के चुनावों में भी भारी जनसर्मथन मिल रहा है। 

देश का नाम बदलने की कोशिशों को लेकर भाजपा पर किया कटाक्ष
सीएम मान ने देश का नाम बदलने की कोशिशों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पहले ट्रेनों व शहरों के नाम बदले जाते थे। लेकिन अब शायद किसी ज्योतिषी ने देश का नाम बदलने की सलाह दे दी है, जो आने वाले दिनों में साफ होगा कि देश का नया नाम कया रखा जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab2 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab3 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू