Connect with us

Punjab

CM मान ने जताया मोहिंदर भगत पर भरोसा, Jalandhar पश्चिम की दी जिम्मेवारी

Published

on

AAP ने Jalandhar पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मोहिंदर भगत को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है। भगत ने 2022 में जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

बतादें की आज यानी की सोमवार को आप पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए इसकी ओफ्फिकल घोषणा की। मोहिंदर 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ें थे जिसमें उन्हें करीब 37000 वोट मिले थे। वह पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के 1997 से 1999 तक महासचिव रहे हैं।इनके उम्मीदवार बनने से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आप के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के कारण ये सीट खाली हुई है। शीतल अंगुराल अभी भाजपा में है, लेकिन भाजपा की तरफ से अभी तक उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। 10 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है।

पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मोहिंदर भगत ने आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे जो यह मौका दिया गया है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चुनौतियां बहुत है क्योंकि विधानसभा चुनाव में लोगों की सोच लोकसभा चुनाव के मुकाबले अलग होती है। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अगर उसी का विधायक होगा तो लोगों के काम आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी का विधायक ही कर सकता है।

पंजाब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं. 13 सीटों में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग