Connect with us

Punjab

Ludhiana : शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

पंजाब के Ludhiana में शादी के महज दो दिन बाद एक 18 वर्षीय दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार (9 दिसंबर) रात शिव शंकर कॉलोनी स्थित ससुराल में उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टिब्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।

Table of Contents

घटना का विवरण

आरती की शादी दो दिन पहले तारीश नामक युवक से हुई थी, जो बर्तन की दुकान चलाता है। रविवार को आरती अपने मायके (धर्मपुरा) में फेरे की रस्म पूरी करने गई थी और सोमवार को वह ससुराल लौट आई। घर पहुंचने के बाद उसने परिवारवालों से कपड़े बदलने की बात कहकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो रोशनदान से झांककर देखा गया। आरती ने चुन्नी से फांसी लगा ली थी। परिवारवालों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस जांच जारी

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। टिब्बा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, और मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।

थाना टिब्बा के कॉन्स्टेबल गुरजंट सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के पहुंचने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। आरती के आत्महत्या करने से इलाके में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग