Connect with us

Punjab

Bhagwant Mann ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा “बीजेपी ट्वीट कर EC को पैसे बांट रही है, लेकिन छापे हम पर पड़ रहे हैं’

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के दिल्ली स्थित आवास कपूरथला हाउस पर छापेमारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सबसे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसका खुलासा किया, जिसके बाद भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे प्रहार किए।

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज चुनाव आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ मेरे घर कपूरथला हाउस पर छापा मारने के लिए पहुंची है। दिल्ली में भाजपा के लोग खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। एक तरफ भाजपा के लोग पैसे बांटकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग उनके इशारों पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।”

इसके बाद भगवंत मान ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस बिना किसी ठोस कारण के उनके घर पर छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा के नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं और इस बात को खुद सोशल मीडिया पर स्वीकार कर रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हो रही है।”

Bhagwant Mann ने विशेष रूप से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का जिक्र करते हुए कहा, “प्रवेश वर्मा पैसे बांटने की बात खुद ट्वीट करके स्वीकार कर चुके हैं। इसके बावजूद छापेमारी मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की जा रही है। यह साफ दिखाता है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में भाजपा के लोग खुलेआम नकदी, जूते और चादरें बांट रहे हैं, लेकिन इसके बजाय दिल्ली पुलिस एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मार रही है। यह लोकतंत्र का मजाक है।” आतिशी ने जनता से अपील की कि वे 5 फरवरी को भाजपा को इस हरकत का जवाब दें।

इस बीच, चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि सीविजिल पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि कपूरथला हाउस से नकदी बांटी जा रही है। इसी शिकायत के आधार पर जांच के लिए कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पंजाब के डीआईजी से प्रवेश की अनुमति मांगी जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के आवास पर यह छापेमारी राजनीतिक हलकों में गर्म चर्चा का विषय बन गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज