Connect with us

Punjab

Railway ने पंजाब के इस Station पर आने वाले यात्रियों से की खास अपील, पढ़ें..

Published

on

Railway Station

लुधियाना: अमृत भारत योजना के तहत Ludhiana Station का नव निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण रेलवे विभाग ने 15 जून से ट्रेनों के लुधियाना स्टेशन की बजाए ढंडारी स्टेशन पर स्टॉपेज देने की योजना बनाई है। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इसी बीच रेलवे प्रशासन की तरफ से इस रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है । 

विभाग की तरफ से यात्रियों से अपील की जा रही है कि अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार न करे और प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही प्रयोग करे ताकि किसी भी तरह को कोई हादसा न हो ।अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि मुख्य रेलवे ट्रैक होने के कारण अधिकतर ट्रेनें इस रेलवे स्टेशन से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकलती है और लोगों को ऐसा प्रतीत होता है कि वह आसानी से ही ट्रैक पार कर सकते है । गौर है कि ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के कारण ही हादसे रोकने के लिए ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन से लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन तक ट्रैक के आसपास दीवार का निर्माण किया गया था । ट्रेनों में आधुनिक उपकरण लगने के कारण ट्रेनें एक दम ही स्पीड पकड़ लेती है, इसलिए यात्रियों को खुद ही अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और यात्रियों को ट्रेनों के पायदान पर बैठकर सफर नहीं करना चाहिए ।

रेलवे विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने पर 6 महीने की जेल या एक हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों दोनों सजा का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध तरीके से ट्रैक पार करने वालों के खिलाफ इस वर्ष जनवरी से मई माह के दौरान 456 लोगों पर कार्यवाई कर उनसे लगभग 55 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh2 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab4 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab5 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab6 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana8 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत