Connect with us

Punjab

जालंधर का एक और स्पा सैंटर विवादों में, गंदे धंधे को दिया जा रहा अंजाम

Published

on

जालंधर: महानगर में स्पा सैंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे को लेकर एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें न्यू जवाहर नगर स्थित एक स्पा सैंटर विवादों में घिर गया है, जहां पर स्पा के नाम पर गंदे धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। जी हां, बात कर रहे हैं न्यू जवाहर नगर में हीट 7 के साथ वाली गली में स्थित एक स्पा सैंटर की, जहां पर स्पा के नाम पर देह व्यापार का कारोबार इन दिनों खूब जोरों-शोरों से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस स्पा सैंटर पर पहले भी पुलिस की रेड हुई थी, जिसके बाद कुछ दिनों के लिए यहां पर काम बंद कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से यहां पर यह अवैध धंधा चालू हो गया है और हैरानी वाली बात है कि पुलिस भी मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। 

‘लाइक’ नाम से चल रहे इस स्पा सैंटर की इन दिनों खूब चांदी है तथा स्पा के नाम पर देह व्यापार के कारोबार को खूब अंजाम दिया जा रहा है। इसका मालिक, जोकि खुद को पुलिस से भी ज्यादा शातिर समझता है, इस गंदे धंधे को अंजाम दे रहा है। यह शख्य युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह काम करवाता है। रिसैप्शन पर 1000 से 1500 रुपए लिए जाते हैं, जबकि बाकी की फीस अंदर कैबिन में ‘सेवाओं’ के अनुसार वसूल की जाती है। बता दें कि पंजाब केसरी के पास उक्त स्पा सैंटर का एक वीडियो भी आया है, जिसमें अंदर चल रहा गंदे धंधे का खुलासा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National11 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab20 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान