Connect with us

Punjab

America ने एक बार फिर किया 112 भारतीयों को निर्वासित , अमेरिकी सी -17 एक बार फिर उतरा अमृतसर हवाई अड्डे पर।

Published

on

America में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के तीसरे ग्रुप को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान 16 फरवरी को रात 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इस बार America ने 112 लोगों को डिपोर्ट किया ,जो अमेरिकी वायुसेना के सी-17ए ग्लोबमास्टर विमान में सवार होकर अमृतसर पहुंचे हैं। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। पहले की भांति इस बार भी इन सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर निकले।

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी भी अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। निर्वासित लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को डायपर के साथ दूध भी उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि देश से 18 हजार लोगों को भारत भेजा जाएगा, जिनमें से करीब 5 हजार लोग हरियाणा के हैं। अब तक कुल 335 भारतीयों को निर्वासित किया जा चुका है।

आपको बता दें कि शनिवार रात 11:30 बजे 116 भारतीयों के दूसरे ग्रुप को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। महिलाओं और बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को हथकड़ी और बेड़ियाँ लगी थी। करीब पांच घंटे की जांच के बाद सभी को पुलिस वाहनों से घर भेज दिया गया।

इससे पहले 5 फरवरी को 104 एनआरआई को जबरन वापस भेज दिया गया था। इनमें बच्चों को छोड़कर महिलाओं और पुरुषों को हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर लाया गया था। अब तक 332 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेजा जा चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग