Connect with us

Punjab

उत्तर भारत में Rainfall और घने कोहरे का Alert, दक्षिण में भारी बारिश की संभावना

Published

on

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में Rainfall होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 10 और 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 12 जनवरी से भारी Rainfall की संभावना है।

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में बारिश और ओलावृष्टि
बुधवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के हिमालयी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने आज भी इन क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिली। लंबे समय बाद आसमान में सूरज निकला, जिससे लोगों ने सुकून महसूस किया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रात में तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

पर्वतीय क्षेत्रों और तापमान की स्थिति
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, पश्चिम और पूर्वी भारत में यह 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी ठंड और बारिश के दौर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज