Connect with us

Punjab

‘नशा मुक्त पंजाब’ के संकल्प के साथ AAP नेताओं की यात्रा जारी, गांव-गांव चला अभियान।

Published

on

पंजाब से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के मकसद से आम आदमी पार्टी (AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई “नशा मुक्ति यात्रा” दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रही।

पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के तीन-तीन गांवों में यह यात्रा निकाली और कई स्थानों पर नशा विरोधी कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस अभियान में स्थानीय आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की जरूरत बताया।

सोमवार को ‘युद्ध नशे के खिलाफ’ अभियान के तहत AAP विधायकों और मंत्रियों ने अपने-अपने हलका इंचार्जों के साथ मिलकर 250 से अधिक गांवों में “नशा मुक्ति यात्रा” निकाली और लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को इससे बचाने का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान आप नेता स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशयां विरुद्ध अभियान का समर्थन करने एवं नशे से पीड़ित व्यक्तियों को जल्द रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती कराने की अपील की।

कई जगहों पर विधायकों और मंत्रियों ने लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का बहिष्कार करने एवं उसे किसी भी तरह की सामाजिक सहायता, खासकर उसके खिलाफ हुए मुकदमे में जमानत नहीं कराने की शपथ भी दिलाई।

गांवों के लोगों में यात्रा के प्रति काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। लोग खुद नशा मुक्ति यात्रा में शामिल हो रहे हैं और सरकार के इस मुहिम का खुले तौर पर सराहना कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की भी घोषणा की। मंत्री ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया।

नशा मुक्ति यात्रा का मकसद लोगों को व्यक्तिगत रूप से इस अभियान से जोड़ना और नशे को जड़ से खत्म करने में उनका सहयोग प्राप्त करना है। पिछले दिनों अपने भाषण में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा भी था कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक उसमें आम लोगों की भागीदारी न हो। इसलिए आप नेता ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच कर उन्हें नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग