Connect with us

Punjab

आम आदमी पार्टी (AAP) को लुधियाना में मिली बड़ी मजबूती, कांग्रेस और भाजपा के कई नेता हुए शामिल

Published

on

लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी ताकत को और मजबूत कर लिया है। आत्म नगर के पूर्व कांग्रेस हलका प्रभारी और वर्तमान भाजपा नेता कमलजीत सिंह करवाल गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस और भाजपा के कई अन्य नेता भी पार्टी का हिस्सा बने।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह कोछड़, बलजिंदर सिंह कालो, लोक इंसाफ पार्टी के विक्रांत शर्मा, पूर्व भाजपा पार्षद रणजीत सिंह उभी, मौजूदा जिला परिषद सदस्य जगजीत सिंह भाम और भाजपा नेता देविंदर सिंह वालिया, सुखवंत सिंह उभी, रवि शर्मा नीता, और रणवीर सिंह उभी प्रीत गुडानी शामिल हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में इन सभी नेताओं का औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, विधायक देव मान, आप नेता डॉ. सन्नी अहलूवालिया और वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद रहे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनावों में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अलग-अलग दलों से नेताओं का पार्टी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि AAP नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल सभी नेताओं को उचित सम्मान और भूमिका दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी के इस कदम से लुधियाना में पार्टी की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है, जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू