Connect with us

Punjab

लुधियाना गैस लीक मामले की नए सिरे से शुरू हुई जांच, गियासपुरा पहुंची एनजीटी की टीम

Published

on

लुधियाना के गियासपुरा में हुए गैस लीक हादसे के मामले में शुक्रवार को एनजीटी के सदस्य घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान कई फैक्ट्रियों में चेकिंग की गई. क्षेत्र में सीवेज के नमूने लिए गए। वहीं, फैक्ट्री मालिकों का आरोप है कि घटना के वक्त आरती क्लीनिक चलाने वाले कपिलश ने ही सीवेज में कोई केमिकल गिरा दिया था, जिसका खामियाजा आज भी उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

इस मामले में एनजीटी के सदस्यों ने फैक्ट्री संचालकों के आरोप को बेबुनियाद बताया. केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से भरत कुमार शर्मा, पर्यावरण मंत्रालय से राजा राम, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और एनडीआरएफ से दुगन लाल जाखड़ पहुंचे।

एनजीटी की टीम ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. हादसे के वक्त वहां मौजूद कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई. आपको बता दें कि 2 महीने पहले एनजीटी प्रशासन ने जांच कमेटी की जांच पर असंतोष जताया था.

नई टीम गैस रिसाव के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटी है. जिस इलाके में स्विरजे से H2S गैस लीक हुई, वहां कई ऐसे उद्योग चल रहे हैं जिनके पास ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं है. ये लोग रात में या बारिश होने पर रासायनिक पानी सीवर में डाल देते हैं।

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं. बच्चों की उम्र 10 और 13 साल थी. हादसा सुबह 7.15 बजे शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक बिल्डिंग में चल रही किराना दुकान में हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान