Connect with us

Punjab

मंडी में दो आढ़तियों के बीच झड़प, तेजधार हथियारों से हमला कर किया गंभीर घायल

Published

on

मोगा : मोगा की अनाज मंडी में दो आढ़तियों के बीच आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तूड़ी बेचने को लेकर दो आढ़तियों में टकराव हो गया तथा इस दौरान एक ने दूसरे पर हमला कर दिया। पीड़ित अमनदीप उर्फ नीला ने बताया कि वह मोगा की अनाज मंडी में तूड़ी का काम करता है। आज सुबह जब वह मंडी आया तो 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया तथा उससे 80 रुपए रुपए की नकदी भी छीन ले गए। पीड़ित का कहना है कि उसने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। वहीं घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में कुछ लोगों के बीच झड़प होने की सूचना मिली है। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने नेक सिंह दलाल पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।  पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उक्त एजैंट ने उस पर हमला करने की धमकी दी थी, जिसके कुछ दिनों के बाद मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National11 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab20 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान