Connect with us

Politics

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता Aam Aadmi Party में हुए शामिल

Published

on

AAP के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने किया सभी नेताओं का स्वागत, बोले – जनता का भरोसा आप सरकार पर लगातार बढ़ रहा है
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को आज एक और बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है, वहीं कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और आधा दर्जन से अधिक समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में इन सभी नेताओं का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान विधायक अशोक पराशर पप्पी, जीवन ज्योत कौर, जसवीर सिंह राजा गिल, दविंदर सिंह लाडी ढोंस, कुलवंत सिद्धू, राजिंदर पाल कौर छीना, गुरप्रीत बानावाली समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 63 से कांग्रेस नेता निवेश वासन, जिनका परिवार पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है, उन्होंने पार्टी की अंदरूनी कलह, गुटबाजी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसके अलावा PUDA और GLADA में रियल एस्टेट अधिकारी रहे जीत राम ने भी AAP की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की। उनके साथ एडवोकेट राहुल चीमा, ऋषि कपूर, भीमसेन बंसल, साहिल बंसल, संजीव मलहान, कश्मीरी लाल, रजनीश धवन और बलराज सिंह सहित कई अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए।

लुधियाना के युवा समाजसेवी जीवन गुप्ता और वार्ड नंबर 62 से रियल एस्टेट कारोबारी पवन कुमार ने भी अपने-अपने परिवारों और समर्थकों के साथ AAP की सदस्यता ली।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए शैरी कलसी ने कहा, आप सरकार पर पंजाब की जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। हम भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे और जालंधर वेस्ट उपचुनाव का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh9 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab10 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab12 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab13 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana14 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत