Connect with us

Politics

अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए Kejriwal

Published

on

चंड़ीगढ़ (संजय अरोड़ा) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच ही यमुना नदी के पानी पर सियासत में उबाल आया हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal की ओर से किए गए वार के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उन पर लगातार जोरदार पलटवार कर रहे हैं। शुक्रवार को नायब सैनी दिल्ली में पहुंचे और Kejriwal पर सवालों की झड़ी लगा दी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwalने यमुना नदी के प्रदूषित पानी को लेकर हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाए थे। Kejriwal ने कहा था कि हरियाणा यमुना नदी को जहरीला बना रहा है। इन आरोपों के बाद दो दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने यमुना नदी के पानी का आचमन किया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwalपर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 10 वर्षों में काम नहीं हुए। अब अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। दिल्ली की जनता को पिछले 10 साल से गंदा पानी पीने के लिए Kejriwal ने मजबूर किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है, न कि हरियाणा द्वारा यमुना को प्रदूषित किया जा रहा है।
नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हम यमुना नदी के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ जल देते हंै, लेकिन अपने कुप्रबंधन से दिल्ली की सरकार यमुना को प्रदूषित कर देती है। यमुना का यही पानी हमें फरीदाबाद में मिलता है तो इसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद Kejriwal की चाल और चरित्र को पहचान लिया है, इसलिए दिल्ली की जनता अब उनका सूपड़ा साफ करेगी। अरविंद Kejriwalने 10 सालों में दिल्ली का विकास नहीं किया और ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में छोड़े जा रहे पानी को पल्ला घाट पर उन्होंने खुद पीया है। दिल्ली से छोड़े गए पानी को कोई पी भी नहीं सकता। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाले, तालाबों की सफाई, सीवरेज सिस्टम ठीक करने सहित अन्य कार्यों के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए दिए, जिनका हिसाब-किताब नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री का काम जनता को सुविधाएं देने का होता है, परन्तु दिल्ली में तो सुविधाएं नजर ही नहीं आ रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद Kejriwalने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किए, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

स्वतंत्रता के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तरीके से अपनी राजधानी से वंचित रखा गया है; चंडीगढ़ हमारा है और रहेगा – CM भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

पंजाब में SSF के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई, अन्य राज्यों ने भी मॉडल अपनाने में रुचि दिखाई—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर में सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन; कहा, ‘AAP’ सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके युवाओं को दे रही है रोजगार

Blog7 hours ago

जम्मू-कश्मीर ; की 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला आज रिपब्लिक डे परेड में पुरुष सदस्यीय टुकड़ी का कमान संभाल रही हैं।

Blog9 hours ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।