Connect with us

Politics

किसानों के लिए खुशखबरी, अब किसनो को 6000 रुपये की जगा 12000 रुपये दिए जाएंगे

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 2,000 रुपये (6 हजार सालाना) दिए जाते हैं.

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान इस योजना की तीसरी किस्त जारी की. इस बीच पीएम मोदी ने राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है.

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी को सालाना 12 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने किसानों से फसल खरीदने और एमपीसी पर बोनस देने का भी ऐलान किया है. यानी कि अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती है तो राजस्थान के लाभार्थियों को फायदा मिलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने यह भी वादा किया है कि अगर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री किसान के तहत 12,000 रुपये की राशि दी जाएगी. जिसमें 6 हजार रुपये केंद्र सरकार और 6 हजार रुपये राज्य सरकार देगी.

यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ दिया जाता है। 15 नवंबर को पीएम मोदी ने 8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में योजना की 15वीं किस्त जारी की. इससे पहले सरकार किसानों के खातों में 14 किस्तों के रूप में 2.62 लाख करोड़ रुपये की रकम भेज चुकी है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?