Connect with us

National

प्रेमी के साथ कमरे में बंद थी प्रेमिका, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों को देखकर उड़े होश

Published

on

एटाः फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती एटा में स्टाफ नर्स है जो यहां कमरा लेकर किराए पर रहती थी। आमतौर पर नर्स सुबह के सामने ड्यूटी करके आती थी, लेकिन एक दिन पहले वह सुबह के चार बजे ही आ गई। कुछ देर बाद मकान मालिक को युवती के उल्टी करने की आवाजें सुनाई दीं तो वह दौड़कर उसके कमरे के पास पहुंचा। कमरा बंद था तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। कमरे में युवती के अलावा एक युवक भी था जो बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े दोनों ने जहर खा रखा था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नर्स की मौत हो गई जबकि युवक का इलाज जारी है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे
फिरोजाबाद के ग्राम मदीपुर निवासी गार्गी यादव (26) एटा शहर के मोहल्ला श्यामनगर में किराए पर रहती थी। शनिवार रात गार्गी व उसके प्रेमी सुरजीत ने जहर खा लिया। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे तक गार्गी नहीं उठी तो मकान मालिक ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो कमरे पर जाकर कुंडी खटखटाई। फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो स्टाफ नर्स व सुरजीत बेहोशी की हालत में पड़े थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गार्गी को मृत घोषित कर दिया। युवक को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को कमरे से दो सुसाइड नोट मिले हैं। सूचना पर मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रेमी के जेल जाने के डर ने ली प्रेमिका की जान
बता दें कि प्रेमिका को हत्या के आरोप में फंसे प्रेमी के जेल जाने का डर सता रहा था। प्रेमिका को लगा कि प्रेमी यदि जेल चला गया तो दोनों बिछड़ जाएंगे, इसी डर से प्रेमी युगल ने किराये के कमरे में एक साथ जहर खा लिया। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई। युवती एटा के मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स थी। शादीशुदा प्रेमी की हालत नाजुक है, उसे आगरा रेफर किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग