Connect with us

National

PunjabGovernmentकी बड़ी पहल: Underprivilegedऔर Orphanबच्चों को हर महीने 4000 रुपये की FinancialAssistance

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास (overall development) के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने उन बच्चों के लिए खास पहल की है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अनाथ हैं।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम” के तहत इन बच्चों को 4000 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह की सहायता दी जाती है।

किन बच्चों को मिलता है फायदा?

  • ऐसे बच्चे जिनके परिवार आर्थिक तंगी के कारण उनकी सही देखभाल नहीं कर पा रहे।
  • अनाथ बच्चे, जो अपने रिश्तेदारों या परिजनों के साथ रह रहे हैं।

कब तक मिलेगी यह मदद?

यह आर्थिक सहायता बच्चों को 18 साल की उम्र तक दी जाएगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और भविष्य बेहतर बना सकें।

अब तक कितने बच्चों को मिला लाभ?

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अब तक कुल 5475 बच्चों को इस योजना का फायदा मिल चुका है।

स्कीम का असली मकसद

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह योजना सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को एक bright future देने का प्रयास है।

  • इस मदद से बच्चे पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
  • अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
  • समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

सरकार का विज़न

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा गरीबी या मजबूरी के कारण शिक्षा और जिंदगी में पीछे न रह जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार ऐसे बच्चों को न सिर्फ आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सफल बनाने की राह भी दिखा रही है।

मतलब साफ है, पंजाब सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम आज हजारों बच्चों की जिंदगी बदल रही है। सरकार चाहती है कि हर बच्चा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो और समाज व राज्य की तरक्की में योगदान दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National13 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National15 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National16 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा