Connect with us

National

Karnataka में मां ने अपने विकलांग बेटे को किया मगरमच्छो के हवाले, 6 साल के बच्चे की मौत

Published

on

Karnataka से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने है। जहां एक मां ने अपने ही 6 साल के बेटे को मरने के लिए मगरमच्छों के हवाले कर दिया | दरअसल, Karnataka के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति से बहस के बाद अपने 6 साल के विकलांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। जिसे उसकी मौत हो गई |

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर अपने बड़े बेटे को लेकर झगड़ होता था | दरअसल वह जन्म से ही बोल नहीं सकता था । उनका दो साल का एक और बेटा भी है| उन्होंने कहा कि सावित्री और रवि कुमार अक्सर अपने बड़े बेटे की विकलांगता को लेकर झगड़ते थे और पति पत्नी से सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया।

पुलिस के मुताबिक, पिछले शनिवार को इसी मुद्दे पर सावित्री की अपने पति से फिर बहस हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया| हालांकि, पड़ोसियों ने इस पर गौर किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी| हालांकि, खबर मिलने के बाद पुलिस घटना सथल पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया | लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई|

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चे की लाश रविवार सुबह मिला| बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट, दांतों के निशान थे और यहां तक उसका एक हाथ भी गायब था | पुलिस ने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National34 mins ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab12 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab12 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab13 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Punjab18 hours ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग