Connect with us

National

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर: लुफ्थांसा और ब्रिटिश एयरवेज जैसी Airlines ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से बचने के लिए बदला फ्लाइट रूट

Published

on

लुफ्थांसा Airlines ने कहा कि इस फैसले के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने से एशिया के कुछ रूट पर उड़ानों का समय बढ़ जाएगा. Airlines कंपनी ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रख रहा है. हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा.

पहलगाम हमले के बाद भारत की ताकत से पाकिस्तान लगातार चोट पर चोट खा रहा है. पाकिस्तान का भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने के बाद अब दो विदेशी Airlinesने पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया है. इन एयलाइंस ने कहा कि वह अब किसी दूसरे रूट से उड़ान भरेंगे और अपने पैसेंजर्स को सुरक्षित उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस की Airlines एयर फ्रांस और जर्मनी की एयरलाइंस लुफ्थांसा ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने से मना किया है और अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव

दरअसल विदेशी एयरलाइंस का ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल Airlines को पाकिस्तानी हवाई मार्ग से बच रही हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण उसे हर दिन 3 लाख डॉलर रुपए का नुकसान होने का अनुमान है.

क्या बोलीं इंटरनेशनल एयरलाइंस ?

एयर फ्रांस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से एयरलाइन ने अगली सूचना तक पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें निलंबित कर दिया है. इस बीच, लुफ्थांसा ने एक बयान में कहा कि उसके विमान अगली सूचना तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बच रहे हैं.

पाकिस्तान से किनारा कर रहीं एयलाइंस

लुफ्थांसा ने कहा कि इस फैसले के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने से एशिया के कुछ रूट पर उड़ानों का समय बढ़ जाएगा. Airlines कंपनी ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रख रहा है. हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस और एमिरेट्स की कुछ उड़ानें अरब सागर से गुजरने के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए उत्तर की ओर दिल्ली की ओर मुड़ रही हैं. हालांकि इन एयलाइंस ने अधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

लंबा रास्ता अपनाना पड़ेगा

एयर फ्रांस ने कहा कि वह दिल्ली, बैंकॉक और हो ची मिन्ह जैसी जगहों के लिए अपनी उड़ान योजनाओं में बदलाव कर रहा है, जिसकी वजह से समय बढ़ जाएगा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान LH760 को रविवार को लगभग एक घंटा अधिक उड़ान भरनी पड़ी, क्योंकि उसे लंबा रास्ता अपनाना पड़ा.

एयरलाइनों के लिए लंबी दूरी और हाई फ्यूल लागत के अलावा, नए उड़ान मार्गों से पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट शुल्क से होने वाली आय में भी कमी आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के वजन और तय की गई दूरी के आधार पर ये शुल्क प्रति उड़ान सैकड़ों डॉलर तक हो सकते हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग