Connect with us

National

आज चंडीगढ़ में BBMB की बैठक: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के चीफ इंजीनियर होंगे शामिल, जून महीने के जल आवंटन पर होगा फैसला।

Published

on

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की तकनीकी समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित होगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य अभियंता शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता भी भाग लेंगे। बैठक के दौरान जून महीने के लिए तीनों राज्यों को जल आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, यह लगभग तय है कि हरियाणा को 20 मई से पहले अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा, क्योंकि इससे संबंधित मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 20 मई को निर्धारित है। हालांकि, 21 मई से हरियाणा को आगामी वर्ष के लिए नियमित जल आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

पंजाब सरकार देती है 60% राशि

पंजाब सरकार ने जब बीबीएमबी से पिछले सालों में हुए खर्च का हिसाब मांगा तो एक बात साफ हो गई कि नंगल हाइडल चैनल की मरम्मत का पूरा खर्च पंजाब सरकार के खजाने से ही उठाया जा रहा है। वर्ष 2010-11 से 2022-23 के बीच नंगल हाइडल चैनल की मरम्मत पर 32.69 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

इसमें पंजाब का हिस्सा 15.87 करोड़ था, जबकि हरियाणा और राजस्थान का हिस्सा 16.82 करोड़ था। लेकिन इन राज्यों ने इसका भुगतान नहीं किया। सीएम मान पहले भी कह चुके हैं कि वे बीबीएमबी का साठ फीसदी भुगतान करते हैं। लेकिन बीबीएमबी हमारे खिलाफ खड़ी है। हम ऐसे क्यों भुगतान करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग