Connect with us

National

हरियाणाः फरीदाबाद में फांसी पर लटका मिला युवती का शव, मुंह से बह रहा था खून

Published

on

नेशनल डेस्कः हरियाणा के फरीदाबाद की संजय कालोनी में मंगलवार को बंद कमरे में संदिग्ध हालत में एक युवती का शव मिला। पुलिस के अनुसार बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों ने उसे इसकी सूचना दी और जब उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती का शव फंदे पर लटक रहा था एवं उसके मुंह से खून बह रहा था। मृतका की पहचान प्रीति (21) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रीति के चाचा वकील यादव ने बताया कि वे लोग मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। वह और उनके भाई तुलसी यादव एनआईटी फरीदाबाद की शहीद नगर की झुग्गी में पिछले लगभग 40 वर्षां से रह रहे हैं। तुलसी यादव की बेटी प्रीति ने 2021 में अपने पड़ोस में रहने वाले युवक सरोज यादव से प्रेम विवाह किया।

प्रवक्ता के मुताबिक वकील यादव का कहना है कि चूंकि लडक़ा बिहार का ही रहने वाला था और उनकी जाति का था इसलिए उन्होंने उनकी शादी को मंजूरी दे दी थी। प्रवक्ता के अनुसार वकील ने बताया कि प्रीति पिछले दस महीने से अपने ससुराल बिहार में रह रही थी। सरोज एक महीने पहले ही उसे लेकर आया था। दोनों यहां किराए के मकान में रह रहे थे।

प्रवक्ता के मुताबिक वकील यादव ने बताया कि उनकी भतीजी अपनी मां फुलिंदा देवी के पास आई थी, लेकिन उसका पति उसे अपने साथ लेकर किराए के मकान में ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वकील यादव ने आरोप लगाया कि प्रीति का पति फरार है, जिससे साफ है कि प्रीति की उसके पति ने ही हत्या की है। उसने पुलिस ने सरोज यादव को पकडऩे की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National12 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab21 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान