Connect with us

National

राजस्थान के नए CM भजनलाल शर्मा 35 लाख के कर्ज में डूबे हैं, जानें उनके बारे में खास बातें

Published

on

नेशनल डेस्कः राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है और विधायक दल की बैठक में मंगलवार को भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई। बीते नवंबर महीने में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा ने पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी सीएम कैंडिडेट का सस्पेंस खत्म कर दिया है। संपत्ति की बात करें तो राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भी करोड़पति हैं। इनके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।

राजस्थान में भी नए चेहरे का ऐलान
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में आलाकमान ने नए चेहरों को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया और राजस्थान में भी यही देखने को मिला है। मध्यप्रदेश में मोहन यादव को सीएम चुना गया है, तो वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को ये राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान में भी जिन नामों की मुख्यमंत्री की रेस में चर्चा हो रही थी, उनसे बिल्कुल अलग नाम भजनलाल शर्मा के रूप में चुना गया है। विधानसभा चुनाव 2023 में भजनलाल शर्मा ने बीजेपी के टिकट पर सांगानेर विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। भजन लाल शर्मा को कुल 1,45,162 वोट हासिल हुए थे। 

1.40 लाख कैश और बैंकों में जमा हैं 11 लाख रुपये
सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायकी जीतकर राजस्थान के नए सीएम बने भजन लाल शर्मा सांगानेर से चुनाव जीते हैं। इनकी नेटवर्थ की बात करें तो ये भी करोड़पति हैं और इनके पास कुल 1,46,56,666 रुपये की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख रुपये है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से संबंधित हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की कुल नेटवर्थ में से 1,15,000 रुपये कैश है, जबकि विभिन्न बैंकों में उनके अकाउंट में करीब 11 लाख रुपये डिपॉजिट हैं। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 1.50 लाख रुपये नकदी और बैंकों में जमा राशि 10,000 रुपये है।

3 तोला सोना और सफारी गाड़ी
राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है. उन्होंने शेयर, बॉन्ड्स में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन इनके पास LIC और HDFC Life की दो इंश्योरेंस पॉलिसियां हैं, जो कि 2,83,817 रुपये की हैं। इसके अलावा वाहनों की बात करें तो राजस्थान के नए मुख्यमंत्री चुने गए भजन लाल के नाम पर एक टाटा सफारी, जिसकी कीमत हलफनामे में 5 लाख रुपये बताई गई है, इसके अलावा एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल है, जो 35,000 रुपये कीमत की है। 

राजस्थान सीएम के नाम दो घर-एक फ्लैट
अब बात करते हैं राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनाए गए भजनलाल शर्मा की अचल संपत्ति के बारे में, तो उनके पास भरतपुर में 0.035 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है। वहीं सीएम के नाम पर राजस्थान के भरतपुर में ही दो घर और एक फ्लैट भी हैं। हलफनामे में इनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है। उनके नाम पर कोई कॉमर्शियल बिल्डिंग या फिर नॉन एग्रीकल्चर लैंड नहीं है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान