Connect with us

National

दादा ने पोते के रोने से परेशान होकर कर दी उसकी हत्या, बचाने आई बहू को भी उतारा मौत के घाट

Published

on

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव पुलिस थाना अंतर्गत मुडियाकलां गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी कमलकांत ने दरांती से अपने दो वर्षीय पोते आयुष और बहू शिखा (27) की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कमलकांत मानसिक रूप से अस्थिर बताया जाता है और वह अपने पोते के रोने से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दरांती से उसे मार दिया। जब बच्चे की मां ने हस्तक्षेप किया तो कमलकांत ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बच्चे की दादी के मुताबिक, घटना के समय वह घर पर नहीं थी। जब वह घर लौटी तो उसने बहू और पोते को खून से लथपथ पाया। मृतक महिला का पति पंजाब में काम करता है और घर में परिवार के चार सदस्य रहा करते थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National5 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab14 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान