Connect with us

Himachal Pradesh

जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा कर्मचारियों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन किया प्रदर्शन

Published

on

तपोवन (धर्मशाला): जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा कर्मचारियों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अपनी मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए इस वर्ग के लिए पॉलिसी बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा। पैरा कर्मियों की ओर से किए गए शांति प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष रजनीश चौधरी और युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया।

उन्होंने बताया कि न तो पैरा कर्मचारियों के लिए अभी तक पॉलिसी बन पाई है और न ही इन्हें उचित वेतन दिया जा रहा है। इन कर्मियों को 4400 से 6000 रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जोकि महंगाई के दौर में नाकाफी है। इन कर्मि यों को इतने कम वेतन में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि पैरा कर्मियों को 2 वर्ष के भीतर अनुबंध में लाया जाए और अगले 2 वर्ष बाद नियमित किए जाने की स्थायी नीति सरकार बनाए। यदि सरकार अब भी नहीं जागी तो पैरा कर्मी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

मांगों को लेकर एकमत न होने पर पैरा कर्मचारी आपस में उलझे
जोरावर स्टेडियम में पहुंचने पर मांगों को लेकर एकमत न होने पर पैरा कर्मचारी आपस में ही उलझ पड़े। पैरा कर्मी नियमितीकरण को लेकर स्थायी नीति को लेकर पहुंचे थे, लेकिन आपस में यह तय नहीं हुआ था कि कितने वर्ष बाद अनुबंध और उसके कितने वर्ष बाद नियमित किया जाए। इस पर कई पैरा कर्मियों ने सीधे तौर पर कह डाला कि राजनीति न की जाए और सभी एकत्र होकर यही मांग उठाएं कि 2 वर्ष बाद अनुबंध और अगले 2 वर्ष बाद नियमित किया जाए। यदि अब भी राजनीति की गई तो भविष्य में पैरा कर्मी एकत्र नहीं हो पाएंगे। इसके बाद सभी पैरा कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab38 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज