Connect with us

Himachal Pradesh

हिमाचल में अब 21 साल से पहले लड़कियों की शादी नहीं होगी |

Published

on

शुक्रवार को शिमला में हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया | अब राज्य में लड़कियां 21 साल की उम्र में शादी कर सकेगी | कैबिनेट ने लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। ऐसे में न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. ये बैठक करीब 3 घंटे तक चली. इस बैठक में हिमाचल में नई फिल्म नीति को मंजूरी दी गई. फिल्म काउंसिल बनाने को भी मंजूरी दी गई है. नई नीति के तहत हिमाचल में शूटिंग के लिए जरूरी मंजूरियां अब तीन दिन में मिलेंगी। इससे फिल्म निर्माताओं को फायदा होगा. कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विधवा एकल नारी योजना और हिमाचल प्रदेश डिजिटल नीति को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा पीरियड आधारित अतिथि शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है. कैबिनेट ने इसके लिए 2600 पदों को मंजूरी दे दी है. वहीं, हिमाचल में पटवारियों के पद अब जिला कैडर से ही भरे जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में 6 साल से कम उम्र के बच्चों के स्कूलों में दाखिले के नियमों में ढील देने का भी फैसला लिया गया है. कांगड़ा में 225 करोड़ रुपये की लागत से दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

हिमाचल मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में लड़कियों की शादी को लेकर सबसे अहम फैसला लिया गया है. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि अब हिमाचल में माता-पिता लड़कियों की शादी 11 साल की उम्र के बाद ही कर सकेंगे. हालांकि, अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और फिर वहां से अंतिम मंजूरी मिलेगी. आपको बता दें कि इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, यादविंदर गोमा, जगत सिंह नेगी मौजूद रहे. बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शामिल नहीं हो सके. दोनों निजी दौरे पर शिमला से बाहर थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा