Connect with us

Haryana

Haryana विधानसभा में बजट सत्र के आठवें दिन हुआ हंगामा, 2009 की पुलिस भर्ती पर उठे सवाल।

Published

on

हरियाणा। Haryana विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में 2009 में हुई पुलिस इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ। शून्य काल के दौरान भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर नौकरियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक गुस्से में आकर अपनी सीट से उठकर वेल तक पहुंच गए। स्पीकर ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सदन में उपस्थित नहीं थे।

प्रश्नकाल के बाद जैसे ही शून्यकाल की शुरुआत हुई तो भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव ने 2009 में इंस्पेक्टरों की भर्ती का मुद्दा उठाया। यादव ने कहा- उस समय की कांग्रेस की सरकार में 20 पुलिस इंस्पेक्टरों की भर्ती में भारी अनियमितता हुई थी। जिन्होंने टॉप किया था, लिस्ट में उनका नाम सबसे नीचे था, जबकि चयनित अभ्यार्थियों में पूर्व सीएम के रिश्तेदार शामिल थे। कांट छांट के लिए फ्लूड का भी इस्तेमाल हुआ था।

इस मामले को लेकर एक दिन पहले यानी सोमवार को हाईकोर्ट ने भी माना था कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी थी। हालांकि चयन को रद्द करने से इन्कार कर दिया था। कांग्रेस के विधायकों ने खड़े होकर इसका विरोध जताया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने तंज कसते हुए कहा- सदन में आज कांग्रेस विधायक अखबार लेकर क्यों नहीं लाए। इस बीच स्पीकर ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की मगर वह नहीं मानें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National2 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab11 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान