Connect with us

Haryana

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले, हांसी को बनाया गया नया जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

Published

on

हरियाणा में अब जिलों की संख्या 22 से 23 हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ये ऐलान किया है। हांसी में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सैनी ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज मैं हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि सात दिन में हांसी को जिला बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। बता दें कि हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में की गई थी। इसको लेकर हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति बनाई गई थी, जो लगातार जिला बनाने की मांग कर रही थी। नए जिले के बनने से अब हिसार जिले में दो सब-डिवीजन होंगे। हिसार और बरवाला, जबकि नए बने हांसी जिले में भी दो सब डिवीजन हांसी और नारनौंद होंगे।

सीएम ने किया था वादा


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी आयोजित जन आशीर्वाद रैली में हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था। हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 साल से उठाई जा रही है। जन आशीर्वाद रैली में सीएम ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हांसी में डीसी बैठेगा। अब सीएम ने हांसी की जनता से किया ये वादा पूरा कर दिया है।

घोषणा के साथ दी कई सौगातें


सीएम नायब सिंह ने ने सबसे पहले 61 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना हांसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को मजबूत करेगी। इसके अलावा, ढंढेरी गांव में 7.42 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इसी तरह, लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी क्षमता वाले बिजली सब स्टेशन का भी उद्घाटन हुआ। इन सब स्टेशनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध और मजबूत होगी, जिससे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 mins ago

पंजाब CM भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील की ग्रीन प्लांट का किया उद्घाटन; रोजगार और हरित उत्पादन में आएगा बड़ा बदलाव

National3 hours ago

राजस्थान से पानी की रॉयल्टी पर कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार:CM बोले- जो कहना है,वह कहें; चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की

Punjab4 hours ago

28 मार्च को शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लीनिक:सीएम बोले- मुख्यमंत्री सेहत योजना में सारा खर्च सरकार उठाएगी, विरोधियों को बोलने दो

Punjab5 hours ago

अमृतसर अस्पताल से अगवा नवजात-बच्चा 24 घंटे में बरामद: Police ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, मां से दोस्ती कर बच्चे को चुराया

Punjab5 hours ago

Punjab News: भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह