Connect with us

Haryana

Sonipat: नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा, एंबुलेंस में दिया प्रीमैच्योर नवजात को जन्म

Published

on

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। वहां जांच के दौरान परिजनों को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर Sonipat रेफर कर दिया गया।

शहर के गीता भवन चौक के पास पहुंचने पर नाबालिग की हालत बिगड़ गई, और उसने एंबुलेंस में ही प्रीमैच्योर नवजात बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ तुरंत उसे वापस नागरिक अस्पताल ले गया, जहां नवजात को नर्सरी में भर्ती किया गया। फिलहाल नाबालिग और नवजात दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी को अचानक पेट दर्द होने पर नागरिक अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर रेफर किया गया। रास्ते में बच्ची का जन्म हुआ।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता के बयान के आधार पर एक दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National4 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab4 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

National4 hours ago

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए MSP, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: CM मान