Connect with us

Haryana

हरियाणा ग्रुप-D भर्ती: वंचित DSC और OSC उम्मीदवारों के लिए HSSC ने खोला पोर्टल, 16 मई तक जमा करें नया प्रमाण पत्र।

Published

on

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अनुसूचित जाति के वंचित (DSC) और अन्य (OSC) वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों, जो चयनित नहीं हो सके थे, उनके लिए नया प्रमाण पत्र अपलोड करने का अवसर दिया है।

इसके लिए आयोग ने पोर्टल आज, 13 मई से खोल दिया है, जो 16 मई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने अद्यतन प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मांगे सुझाव

इसके अलावा आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से दो दिन पहले ही एक और सूचना अपडेट की थी, जिसमें कहा गया था हाल ही में जारी हुए जेबीटी मेवात की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट से संबंधित यदि किसी भी अभ्यर्थी का कोई सुझाव हो, तो वो इस गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना सुझाव हमें दे सकते हैं।

सरकार HSSC से मांग चुकी 4246 पदों की लिस्ट

हरियाणा सरकार ने HSSC को ग्रुप सी के बचे हुए 1261 पदों को विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का भर्ती विज्ञापन CET 2025 के बाद निकाला जाएगा।

राहत की बात यह है कि जो अभ्यर्थी पहले के विज्ञापन में योग्य थे, वह CET के बाद निकाले जाने वाले नए विज्ञापन के लिए भी योग्य माने जाएंगे।

सरकार की परमिशन के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इन पदों का विज्ञापन वापस लेने के का नोटिस जारी कर सकता है। इससे पहले सरकार की तरफ से आयोग को ग्रुप डी के 4246 पदों की लिस्ट भेजी है, इन पदों के चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयोग से लिस्ट मांग चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग