Connect with us

Haryana

Haryana सरकार ने किया अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त।

Published

on

चंडीगढ़। Haryana सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। रस्तोगी पहले वित्त आयुक्त राजस्व और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। नए आदेशों के तहत रस्तोगी को मुख्य सचिव के पद के साथ-साथ सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय मामले, सतर्कता विभाग, वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह लंबे समय से वित्त विभाग के कार्यों को देख रहे थे और आगामी बजट सत्र की तैयारियों में भी शामिल थे, इसीलिए वित्त विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वहीं, वित्त आयुक्त राजस्व की जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। अब यह देखना होगा कि सरकार वित्त आयुक्त के पद के लिए किसे नियुक्त करती है, क्योंकि यह पद मुख्य सचिव के बाद सबसे वरिष्ठ माना जाता है।

अनुराग रस्तोगी को पिछले साल चार दिनों के लिए मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया था, जब पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद डॉ. विवेक जोशी ने कार्यभार संभालने में चार दिन का समय लिया था। रस्तोगी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं और उन्होंने Haryana सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनकी सेवानिवृत्ति जून 2025 में है, और इस हिसाब से वह मुख्य सचिव के रूप में चार महीने आठ दिन तक कार्य करेंगे। यदि सरकार चाहे तो उन्हें सेवा विस्तार भी दे सकती है, जैसा हाल ही में केंद्र सरकार ने ओडिशा के मुख्य सचिव को एक साल का सेवा विस्तार दिया था।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी चंडीगढ़ में मौजूद थे। वह पिंजौर में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे और सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उनके साथ भी विचार-विमर्श किया गया था, जिसके बाद रस्तोगी के आदेश किए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab5 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू