Connect with us

Haryana

हरियाणा: मुख्यमंत्री Nayab Saini का पानीपत दौरा, 8 हजार पन्ना प्रमुखों से करेंगे नगर निगम चुनाव प्रचार पर चर्चा।

Published

on

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini आज, गुरुवार को पानीपत का दौरा करेंगे। दरअसल, नगर निगम चुनावों के प्रचार के लिए केवल दो दिन शेष रह गए हैं, और इसी कारण सीएम आज 8 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करने पानीपत पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम सेक्टर 25 स्थित एमजेआर स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी आज शाम प्रचार के लिए पानीपत पहुंचेंगे।

वहीं, नगर निगम चुनाव के प्रचार में कांग्रेस के बड़े नेता अब तक सक्रिय नहीं हुए हैं। पार्टी की ओर से कोई स्टार प्रचार कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। स्थानीय नेता जैसे बुल्ले शाह, प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

चुनावी प्रचार में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की कोई मदद नहीं की है। नामांकन से एक दिन पहले प्रत्याशियों को टिकट देने वाली कांग्रेस ने अब तक प्रचार में कोई योगदान नहीं किया, जिसके कारण प्रत्याशी खुद ही अपने प्रचार में व्यस्त हैं। मतदान 9 मार्च को होना है, और इसी दिन भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी खेला जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab5 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू