Connect with us

Haryana

Haryana Cabinet Expansion:साढ़े चार बजे के बाद होगा नायब सैनी सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार

Published

on

haryana cabinet expansion

Haryana – हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4.30 बजे होगा. सूत्रों के मुताबिक आज 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सबकी निगाहें पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, आज कैबिनेट में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मिकी, अभय यादव शामिल होंगे. इस सूची में अनिल विज का नाम शामिल नहीं है |

सूत्रों का दावा है कि सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद होना था, लेकिन बाद में तय हुआ कि मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बिठाने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी.
मौजूदा कैबिनेट में मुख्यमंत्री ओ. बी सी, दो जाट, एससी, गुज्जर और ब्राह्मण समुदाय से एक-एक मंत्री हैं।

वहीं, कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार अंबाला पहुंचे. इस दौरान पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नजर नहीं आए. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला करनाल के लिए रवाना हो गया, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं |
नायब सैनी के सीएम बनने के बाद आज हरियाणा सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार हो सकता है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज 5 से 7 मंत्री शपथ ले सकते है |

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोकसभा चुनावों के संबंध में कहा “भाजपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर प्रदेश में सभी 10 सीटों पर कमल का फूल दोबारा खिलेगा. हमारी सरकार में बिना खर्च बिना पर्ची के नौकरियां मिली. चिरायु योजना समेत हर योजना का लाभ देने का काम किया |

करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है और वहीं से आज चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया जाएगा. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल के घरौंडा आएंगे |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग