Connect with us

Haryana

हरबिलास रज्जू माजरा की Ambala में हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Published

on

हरबिलास रज्जू माजरा की हत्या Ambala के नारायणगढ़ इलाके में शुक्रवार (24 जनवरी) को की गई। बसपा से विधायक प्रत्याशी रह चुके हरबिलास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सूत्रों के अनुसार, हरबिलास और उनके दो साथी पुनीत डांग और गूगल पंडित गाड़ी में बैठे हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में हरबिलास और पुनीत घायल हो गए।

घायलों को पहले नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। इस घटना के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, लेकिन हमलावरों के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब तीनों लोग नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया पार्क के गेट नंबर-1 के पास बैठे थे। हमले के बाद हरबिलास को गंभीर चोटें आईं, जबकि पुनीत के पैर में गोली लगी।

हरबिलास राधे फार्म नामक बैंक्वेट हॉल के मालिक थे और राजू माजरा गांव में कृषि कार्य भी करते थे। पिछले साल उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग