Connect with us

Haryana

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुरू की विधायकों से नियमित मुलाकात

Published

on

आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने निर्णय लिया है कि वे अब हर बुधवार शाम चार से छह बजे तक विधायकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का मानना है कि इस पहल से उन्हें जमीनी स्तर पर न केवल फीडबैक मिलेगा बल्कि विधायकों की समस्याओं का समाधान और उनके कार्यों को गति भी दी जा सकेगी।

विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा
बुधवार को मुख्यमंत्री ने पहली बार विधायकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं और अधिकारियों के असहयोग की शिकायतें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर उनकी खिंचाई की और समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।

विधायकों को सौंपे टास्क
मुख्यमंत्री ने उन समस्याओं की सूची और शिकायत पत्र विधायकों को सौंपे, जो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि वे इन लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। साथ ही, विधायकों से अपने क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव लाने को भी कहा गया।

मनमर्जी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विधायकों ने अधिकारियों की मनमानी और कांग्रेस से उनके झुकाव की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास पहले से रिपोर्ट है, लेकिन विधायकों से ऐसे अधिकारियों के नाम, पद और आरोपों की विस्तृत जानकारी देने को कहा ताकि जांच के बाद कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि विधायकों के कार्यों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

करनाल विधानसभा पर विशेष ध्यान
लाडवा से विधायक होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने करनाल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद से क्षेत्र की स्थिति और लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

भितरघात करने वाले अधिकारियों पर सख्त निर्देश
बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने मुख्यमंत्री को भितरघात करने वाले अधिकारियों की सूची दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विधायकों के कार्यों में कोई बाधा न आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog19 mins ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog33 mins ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 hour ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab1 hour ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Punjab20 hours ago

किला रायपुर ओलिंपिक से CM मान का लोगों को संदेश:लुधियाना में बोले- 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ शुरू करवाई, गांव में एकता रखो

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची