Connect with us

Delhi

पार्टी नेताओं को खरगे की नसीहत- मीडिया में न उठाएं आंतरिक मुद्दे

Published

on

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पिछले 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी की सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी ‘भारत न्याय यात्रा’ सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी।

मीडिया में न उठाएं आंतरिक मुद्दे
खरगे ने देश भर के पार्टी नेताओं की एक बैठक में कहा, ‘‘भाजपा पिछले 10 साल में अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे बढ़ा रही है। वे जानबूझकर हर मुद्दे में कांग्रेस को शामिल करते हैं।” खरगे ने नेताओं से अपने मतभेद भुलाने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में नहीं उठाने और एक टीम की तरह काम करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है।”

पच्चीस साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान हर राज्य में लगातार पूरे मन से काम हुआ और 2004 में उन्हीं के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराया और केंद्र में पूरे 10 साल लगातार सरकार रही। उन्होंने कहा, ‘‘तब हर गांव और शहर का हमारा कायकर्ता उठ खड़ा हुआ था। आज समय आ गया है कि उसी लगन, मेहनत और समर्पण भाव से हमें काम करते हुए पार्टी को आगे ले जाना होगा।” यह उल्लेख करते हुए कि भाजपा के सभी हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘राजग केवल नाम का रह गया है जबकि इंडिया गठबंधन में प्रमुख जमीनी दल हैं जिनके पास एक मजबूत कैडर, आधार और विचारधारा है।”

हमें बीजेपी को ठोस जवाब देना होगा
मोदी सरकार पर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान को लगातार नजरअंदाज करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन्हें ठोस जवाब देना होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संसदीय लोकतंत्र और आधुनिक भारत की नींव में कांग्रेस द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद रखने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि जो इतिहास भूल जाते हैं, वे इतिहास नहीं रच सकते।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिन-रात काम करके हम 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लोगों को एक वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मतभेदों को छोड़ दें, झूठ न बोलें और आंतरिक मुद्दों को मीडिया में न उठाएं और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक टीम के रूप में काम करें।”

यात्रा और चुनाव की सफलता जरूरी
देश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और अन्य दलों के साथ सीटों के बंटवारे के अलावा 14 जनवरी से शुरू होने वाली ‘भारत न्याय यात्रा’ की तैयारियों पर चर्चा की। खरगे ने कहा, ‘‘हमारे लिए दोनों (यात्रा और चुनाव) की सफलता जरूरी है। इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है। यात्रा में कांग्रेस आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय की हकीकत लोगों के सामने रखेगी। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी अवाज़ पूरी ताकत से उठानी है, कांग्रेस के कैडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगें।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘वे कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वे कितनी गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख और कान बताया और उनसे अगले तीन महीने रात-दिन एक करके पार्टी के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। खरगे द्वारा दिसंबर में पार्टी संगठन में फेरबदल किए जाने के बाद नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National13 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab14 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National14 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics16 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab18 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल