Connect with us

Delhi

प्राइवेट बस में महिला यात्री से रेप, रात 3 बजे तक की दरिंदगी

Published

on

भरतपुर : राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात एक बस कंडक्टर ने महिला यात्री के साथ रेप किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत बायना पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय एक महिला के साथ सोमवार देर रात एक निजी बस कंडक्टर ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह जयपुर से भरतपुर जा रही थी। भरतपुर जिले के एक गांव की मूल निवासी महिला अपने पति के साथ जयपुर में रहती है।

पहले बंधक बनाया, फिर…
घटना सोमवार रात की है, जब वह जयपुर से भरतपुर के लिए निजी बस में बैठी। आखिरी स्टॉपेज पर बस जयपुर से बयाना तक आई, लेकिन उसी रात उसे बयाना से भरतपुर के लिए कोई वाहन नहीं मिला। उसने बस कंडक्टर से भरतपुर के लिए दूसरा वाहन ढूंढने में मदद करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने उसे उसी बस में यात्रा करने के लिए मना लिया। कंडक्टर उसे वापस अपनी ही बस में ले गया और उसे बंधक बनाकर लिया। फिर रात 3 बजे तक उससे दरिंदगी करता रहा।

बाद में महिला ने बयाना पुलिस से संपर्क किया और कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) के तहत शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बयाना पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाद एक बस कंडक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और बस को जब्त कर लिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं