Connect with us

Delhi

आज ED के सामने पेश नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल, चिंतन के लिए पहुंचे होशियारपुर

Published

on

नई दिल्ली : दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी का समन गैरकानूनी है। ईडी को इसे वापस लेना चाहिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था।

गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में ईडी द्वारा जारी समन का जवाब देते हुए लिखा कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है. प्रवर्तन निदेशालय को ये समन वापस लेना चाहिए क्योंकि ये राजनीति से प्रेरित है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है।’ मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने 21 दिसंबर को दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने कार्यालय में बुलाया था।

इससे पहले 2 नवंबर 2023 को भी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को समन जारी किया था। पहले समन के दौरान पेश न होने की वजह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पांच राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त होना बताया है. पहली बार भी केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध बताया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?