Connect with us

Chandigarh

Vigilance Action : रिश्वतखोरी के मामले में तहसीलदार सहित 2 पटवारी काबू

Published

on

पंजाब में रिश्वतखोरी के मामले में विजीलैंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने आज मुनक के तहसीलदार (सेवामुक्त) संधूरा सिंह, संगरूर जिले के हलका बल्लरां के पटवारी धर्मराज और भगवान दास पटवारी (सेवामुक्त) को कृषि योग्य ज़मीन के ग़ैर-कानूनी तबादले और इंतकाल करवाने के एवज़ में 7 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि उक्त केस की जांच करने के बाद लुधियाना के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में नामज़द किये गए मुलजिमों में संधूरा सिंह, तहसीलदार (सेवामुक्त), धरमराज पटवारी, मिठू सिंह पटवारी (दोनों हलका बल्लरां, ज़िला संगरूर), भगवान दास, पटवारी (सेवामुक्त) और एक निजी व्यक्ति बलवंत सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर शामिल हैं।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि एफआईआर नंबर 18 तारीख़ 27.12.2023 की गहराई से तफ्तीश करने के बाद आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में नामज़द किये गए मुलजिमों में संधूरा सिंह, तहसीलदार (सेवामुक्त), धरमराज पटवारी, मिठू सिंह पटवारी (दोनों हलका बल्लरां, ज़िला संगरूर), भगवान दास, पटवारी (सेवामुक्त) और एक निजी व्यक्ति बलवंत सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर शामिल हैं।

धरमराज पटवारी ने फर्जी इंतकाल को अंजाम देने के लिए बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद, धरमराज पटवारी ने इस इंतकाल की मंजूरी तहसीलदार संधूरा सिंह (अब सेवामुक्त) से जमाबन्दी में ऐंट्रियों के साथ मिलाने के लिए 15. 05. 2019 की बैक डेट से प्राप्त की, जिसकी समय सीमा 15. 05. 2023 थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 mins ago

Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में नहीं होंगे पेश

Health47 mins ago

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली

Punjab1 hour ago

AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा “पंजाब के गद्दारों” के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन, दलबदलू संसद सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग

National17 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab18 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म