Connect with us

Chandigarh

चंडीगढ़ में 53वें Rose Festival की शानदार शुरुआत , प्रशासक ने किया उद्घाटन।

Published

on

चंडीगढ़ में 53वें Rose Festival की शुरुआत हो चुकी है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान, लोग सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शिल्प प्रदर्शनी, मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, बिजनेस स्टॉल और प्रदर्शनी स्टॉल का आनंद ले सकेंगे। फेस्टिवल में 825 विभिन्न प्रकार के गुलाबों को देखा जा सकेगा और तीनों दिन म्यूजिकल नाइट्स का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों का प्रदर्शन होगा। फेस्टिवल के दौरान, लोग विभिन्न तरह के फूड और झूलों का भी आनंद ले सकते हैं। रोज गार्डन और लेजर वैली में एंट्री सभी के लिए फ्री होगी।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया, और इस मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बबला भी उपस्थित थीं। फेस्टिवल के दौरान सुबह 11:10 बजे ब्रास और पाइप बैंड शो, 12:30 बजे लोक नृत्य प्रतियोगिता, 4:30 बजे चंडीगढ़ निरोल सावचार अकादमी द्वारा भंगड़ा और शाम 5 बजे पंजाबी म्यूजिकल संध्या में कलाकार सुखी बराड़ और ग्रुप का प्रदर्शन होगा। वहीं, लेजर वैली में भी शाम को विविध कार्यक्रम होंगे। साढ़े 6 बजे हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा का नृत्य होगा।

22 फरवरी को बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर और 23 फरवरी को पंजाबी सिंगर गुरदास मान का कार्यक्रम होगा। लेजर वैली में छोटे और बड़े बच्चों के लिए अलग-अलग झूलों का भी इंतजाम किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग