Connect with us

Chandigarh

पूर्व कांग्रेस सरकार के समय का करोड़ों रुपये बकाया, आबकारी विभाग डिफॉल्टरों की करेगा संपत्ति जब्त:  डिप्टी सीएम

Published

on

Dushyant Chautala

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा गठबंधन सरकार में साल 2019 से लेकर अब तक आबकारी विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने के मात्र दो करोड़ रुपए ही बकाया है जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान की सैकड़ों करोड़ रुपये की पैनल्टीज बकाया हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुरानी बकाया जुर्माने की रिकवरी के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है और डिफॉल्टरों की संपत्ति जब्त करके जुर्माने की भरपाई करेगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान लोग सरकार का पैसा चोरी करके भाग जाते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने बेहतर व्यवस्था के साथ इस पर शिकंजा कसा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान डिफाल्टिंग राशि दो करोड़ रुपए जो कि नामात्र के बराबर है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पुराने डिफॉल्टर लोगों से रिकवरी के लिए सरकार ने एक टीम का गठन कर दिया है और जिला अनुसार डिफॉल्टरों की संपत्ति का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्तों से यह आंकड़ा साझा किया जाएगा और डिफॉल्टरों की प्रॉपर्टी अटैच करके रिकवरी की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि अगर किसी के पास प्रॉपर्टी नहीं है तो उनकी इनकम के साधन में से यह भरपाई होगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि 12 दिसंबर से प्रदेश की सभी डिस्टिलरीज और बॉटलिंग प्लांटों में क्यूआर कोड के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक तीन डिस्टिलरीज को छोड़कर सभी डिस्टिलरीज में फ्लो मीटर भी लग जाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी शराब के ठेकों और गोदामों में सीसीटीवी लगे हुए है। साथ ही फायर सेफ्टी की दिशा में सभी गोदामों से फायर एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 29 फरवरी से प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में शराब की प्लास्टिक की बोतलों पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रदेशभर में हुई स्टॉक चेकिंग के दौरान करीबन 52 हजार शराब की पेटियां कम पाई गई थी, इस पर सरकार ने नियमानुसार जुर्माना लगाया है। इसमें से 32 करोड़ रुपए रिकवरी कर ली गई है और करीब 15 करोड़ की रिकवरी बाकी है, उसे भी जल्द रिकवर किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab45 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज